Showing posts with label हजारीबाग. Show all posts
Showing posts with label हजारीबाग. Show all posts

Wednesday, March 28, 2018

100 वर्ष पूर्ण करती हजारीबाग की रामनवमी



 रामनवमी देश के हिंदुओं का एक प्रसिद्ध पर्व हैजब सारा देश भगवान राम का प्राकट्योत्सव मनाता है। देश के विभिन्न भागों में इस अवसर को अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। पर हजारीबाग की रामनवमी की बात ही अलग है। पूरे देश में जहां रामनवमी को ही मुख्य पूजा-अर्चना होती है यहाँ रामनवमी की पूजा के बाद झाँकियाँ निकलती हैं। झांकियों के निकलने का मुख्य सिलसिला पुनः दशमी की रात से शुरू होता है जो एकादशी की देर रात तक चलता रहता है। इस प्रकार लगभग 3 दिन इस उत्सव की धूम रहती है।  सुबह से बजरंगबली की पूजा के साथ अलग- अलग संगठनों की ओर से महिला- पुरुषों के जुलूस परंपरा के अनुसार निकलते रहते हैं। देर रात तक गिनी- चुनी झांकियां और अलग-अलग अखाड़ों से युवाओं की टोलियाँ महावीरी झंडों के साथ निकलती हैं।परंपरागत हथियारों के साथ निकले युवा अपने कला- कौशल का प्रदर्शन करते हैं। दशमी की रात लगभग 9 बजे से झांकियां पुनः निकलनी शुरू होती हैं और परंपरागत मार्ग से गुजरते हुए अगले दिन की देर रात या अगली सुबह तक जारी रहती हैं।

शोभा यात्रा में शामिल लोग

लाखों की भीड़डीजे के शोर और तरह- तरह की झांकियों का नजारा अद्भुत रहता है। सैकड़ों की संख्या में झांकियां और उनके साथ सम्बद्ध बच्चोंयुवाओंवृद्धों का झुंड तथा इस दृश्य का आनंद उठाने के लिये एक लाख से अधिक की भीड़ सड़कों पर होगी। इस लाखों की भीड़ को नियंत्रित करना जिला प्रशासन के समक्ष एक बड़ी चुनौती होती है। 
1918 से हुई थी शुरूआत : प्रचलित मान्यता के अनुसार हजारीबाग के प्रसिद्ध पंच मंदिर की 1901 से प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजा अर्चना प्रारंभ हुई। 1905 में पंच मंदिर के लिए चांदी जड़ा नीले रंग का ध्वज बनारस से मंगवाया गया था। मंदिर में ही ध्वज को रखकर पूजा अर्चना की जाती थी। बताया जाता है कि स्व गुरूसहाय ठाकुर इस ध्वज को लेकर शहर में जुलूस निकालना चाहते थेलेकिन पंच मंदिर की संस्थापक मैदा कुंवरी के देवर रघुनाथ बाबू ने इसकी इजाजत नहीं दी। इजाजत नहीं मिलने के बाद स्व गुरूसहाय ठाकुर ने 1918 में 5 लोगों के साथ मिलकर रामनवमी जुलूस पहली बार निकाला। लोग बताते हैं कि इसके बाद रामनवमी जुलूस में चांदी जड़ा नीले रंग का ध्वज भी निकालकर शहर में घुमाया गया। इस प्रकार हजारीबाग में रामनवमी की शुरूआत हो गई।उस दौर में शालीनताश्रीराम के आदर्श और झांकी- जुलूस के नाम पर गगनचुंबी महावीरी झंडे हुआ करते थे। जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कर्जन स्टेडियम पहुंचती थी। जहां मेला लगा होता था और उसमें हिन्दूमुस्लिमसिख- ईसाई हर किसी की भागीदारी उसी उमंग से हुआ करती थी कि मानो उनका ही यह त्योहार हो।
महावीरी झंडों से पटा शहर 

समय के साथ बदलाव: दशकों तक गगनचुंबी झंडा इस रामनवमी की पहचान थी। आज के समय में कुछ क्लबों को छोड़ दें तो गगनचुंबी झंडों के स्थान पर अत्याधुनिक व भव्य झांकियों ने स्थान ले लिया है। जीवंत झांकियों के साथ-साथ अत्याधुनिक नक्काशीदार व एलईडी बल्बों से सजी झांकियां रामनवमी के जुलूस में देखी जाती हैं।
कभी ढोल-ढाक के साथ जुलूस निकाला जाता थातो आज डीजे रामनवमी की पहचान बन गई है। 1989 तक रामनवमी का जुलूस नवमी की शाम 8 बजे तक परंपरागत सुभाष मार्ग से गुजरकर कर्जन ग्राउंउ में झंडा मिलान करते हुए वापस अपने अखाड़ों तक पहुंच जाता थालेकिन आज नवमी को अपने मुहल्ले में एवं दशमी को देर रात्रि निकलकर परंपरागत सुभाष मार्ग से एकादशी की देर रात्रि  तक गुजरकर संपन्न होता है। जीवंत झांकियों के साथ-साथ अत्याधुनिक झांकीमंदिरोंबड़े भवनकिसी विषय पर तैयार आकर्षक अनुकृति साज- सज्जा के साथ निकल रही हैं।
इन्हीं वर्षों में जिला प्रशासन रामनवमी के जुलूस पर नजर रखने का काम घोड़ा पर सवार होकर करता था। तब स्व हीरालाल महाजन एवं स्व पांचू गोप जैसे लोगों ने इसका नेतृत्व कर इसे बेहतर रूप देने का प्रयास किया।
1965 में निकला पहली बार मंगला जुलूस
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली बार 1965 में मंगला जुलूस निकाला गया था। श्री सिंह बताते हैं कि रामविलास खंडेलवाल की देखरेख में 10-11 लोगों ने मंगला जुलूस निकाला। मंगला जुलूस निकालने वालों में श्यामसुंदर खंडेलवालआरके स्टूडियो के संचालक प्रकाशचंद्र रामाअशोक सिंहरवि मिश्राकालो रामअरूण सिंहवरूण सिंहपांडे गोपबड़ी बाजार के गुप्ता जी शामिल थे।
बड़ा अखाड़ा से जुलूस निकालकर बजरंग बली मंदिर में लंगोटा चढ़ाया जाता था। बाद में पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवालगणेश सोनीग्वालटोली चौक के अर्जुन गोप आदि ने महावीर मंडल का कमान संभाला था।
सांप्रदायिक एकता की मिशाल 
कदमा के अशोक सिंह एवं प्रदीप सिंह बताते हैं कि पहले रामनवमी सांप्रदायिक एकता की मिशाल हुआ करता था। अधिवक्ता बीजेड खान के पिता स्व कादिर बख्श सुभाष मार्ग में जामा मस्जिद के समक्ष बैठकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते थे।
इतना ही नहींमुहर्रम भी सांप्रदायिक एकता की मिशाल बना करता था। कस्तूरीखाप के झरी सिंह छड़वा डैम मैदान में मुहर्रम मेला के खलीफा हुआ करते थे। वहीं विभिन्न अखाड़ों के झंडा और निशान लोगों से मिलकर तय करते थे। यह भी बताया गया कि रामनवमी के स्वरूप को बेहतर बनाने में कन्हाई गोपटीभर गोपजगदेव यादवधनुषधारी सिंहभुन्नू बाबूडॉ.शंभूनाथ राय आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
1970 के दशक में ताशा का प्रयोग
हजारीबाग की ख्यातिप्राप्त रामनवमी के इतिहास में 1970 का दशक एक बड़ा बदलाव लेकर आया। इन्हीं वर्षों में रामनवमी के जुलूस में तासा का प्रयोग किया जाने लगा। बॉडम बाजार ग्वालटोली समिति ने अपने जुलूस में पहली बार तासा पार्टी का प्रयोग किया और बाद में सभी अखाड़ों द्वारा इसका प्रयोग किया जाने लगा। तासा पार्टीबैंड पार्टी व बांसुरी की धुन रामनवमी के जुलूस में झारखंड बनने तक जारी रहा।
90 के दशक से ही ताशा के साथ-साथ डीजे ने भी स्थान ले लिया है। डीजे पर बजने वाले गीत व फास्ट म्यूजिक युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि डीजे लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसके सीमित प्रयोग का निर्देश दिया है। अब युवा डीजे की धुन पर न केवल नाचते हैं बल्कि तलवारभालागंड़ासालाठी के संचालन को भी प्रदर्शित करते हैं।
झांकी का प्रयोग मल्लाहटोली से 
हजारीबाग की ख्यातिप्राप्त रामनवमी में झांकियों का प्रयोग 70 के दशक में मल्लाहटोली ने प्रारंभ किया। मल्लाहटोली क्लब द्वारा तब जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाता था। रामायण के अंश को लेकर उसी पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाती थी। बाद में कई अन्य अखाड़ों द्वारा झांकियों का प्रयोग किया जाने लगा।
अब थर्मोकोल से लेकर अन्य सामग्रियों से देश के भव्य मंदिरों व इमारतों के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं पर आधारित भव्य झांकियों को प्रदर्शित किया जाता है। करीब 100 झाकियों वाले जुलूस में आधार दर्जन से अधिक झांकियां अभी भी जीवंत देखी जा सकती हैं।
कई बार रामनवमी कलंकित भी हुई 
रामनवमी के 100 साल के इतिहास में इसके कई बार कलंकित होने के मामले भी आए हैं जब इसने दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव या वैमनस्य का स्वरूप लिया। बीच में विभिन्न क्लबों द्वारा चंदे के लिए ज़ोर-जबर्दस्ती करने की घटनाओं ने भी इसकी छवि को प्रभावित कियाआज भी नशे में झांकी में शामिल होने से भी कई बार अशोभनीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है; किन्तु प्रशासन ने इस ओर भी ध्यान दिया है।
यह तो तय है कि आज हजारीबाग की रामनवमी ने एक लंबा सफर तय कर देश ही नहीं अन्तराष्ट्रिय स्तर पर भी अपनी पहचान बना ली है। आवश्यकता है कि पर्व के पारंपरिक और शालीन स्वरूप को बनाए रखते हुये इसे मनाएँ और इसके स्वरूप को और भी आकर्षक बनाएँ...

(संदर्भ: स्थानीय समाचार पत्र और जानकारों की राय पर आधारित)

Friday, March 20, 2015

Equinox (समदिवारात्री): एक प्राक्ऐतिहासिक परंपरा की पुनर्स्थापना


हम सामान्यतः सिलेक्टिव और सुविधाजनक इतिहास पसन्द करते हैं और असहज प्रश्नों से परहेज ही बरतने की कोशिश करते हैं। इसी लिये अपने अनुकूल इतिहास लिखवाने और इतिहास में अपनी जगह तलाशने की प्रवृत्ति पाई जाती है। जिन ट्राइबल्स को असभ्य/अनार्य घोषित किया उनकी वैज्ञानिक सोच को स्वीकार कैसे करते ! रावण को प्रकांड ज्योतिष मानने से इंकार तो नहीँ कियाDismiss मगर उन लोगों की कालगणना किसपर आधारित थी इसपर सुविधाजनक और सुनियोजित चुप्पी साध ली ! आज भी पुस्तकालयों और संग्रहालयों को जमींदोज करना उसी मानसिकता का ही अंग है...
प्रकृति और व्यक्तिगत प्रभावों के बावजूद विश्व में कई ऐसी प्राचीन संरचनाएं अभी भी विद्यमान है जो प्राक्इतिहास में कालगणना के प्रयासों का दस्तावेज हैं। इंग्लैंड का स्टोन हेंज जो सॉल्स्टाइस देखने का प्रमुख स्थान है के बाद संभवतः झाड़खण्ड के हजारीबाग का पंखड़ी बरवाडीह एक मात्र ऐसी जगह है जहाँ Equinox (समदिवारात्री; 20-21 मार्च/ 22-23 सितंबर) के अवलोकन की महापाषाणकालीन परंपरा अन्वेषक श्री शुभाशीष दास द्वारा पुनर्जीवित की गई है। 
ऐसे स्थलों का अध्ययन व संरक्षण वैश्विक आवश्यकता है, यदि हम मानवता के इतिहास को समग्र रूप से समझने के प्रति वाकई गम्भीर हैं। ऐसी एक कड़ी का टूटना हमें अपनी विकास यात्रा की श्रृंखला से अलग कर देगा। यह स्थल भी आज अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा है। माईनिंग के माध्यम से विकास और विरासत की जंग में विकास का पलड़ा ही भारी पड़ता दिख रहा है। देखें कब तक महफूज़ रह पाती है ये हमारी साझी विरासत !!!

Monday, January 23, 2012

हजारीबाग की स्मृतियों में - नेताजी सुभाषचन्द्र बोस.....



सुभाषचंद्र  बोस - एक ऐसा नाम जो सदा-सर्वदा के लिए अपने चाहने वाले देशवासिओं  के दिलो-दिमाग पर छा चूका है. यूँ तो इस नाम की छाप  पूरे देश के जर्रे-जर्रे में है, मगर मैं यहाँ उनके झाड़खंड के एक छोटे से शहर हजारीबाग से जुड़े कुछ संस्मरणों की चर्चा करने जा रहा हूँ. 

सन 1940 में हजारीबाग के रामगढ में कांग्रेस का 53 वाँ राष्ट्रिय अधिवेशन हुआ था, जिसकी अध्यक्षता मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी. इसी के समानांतर सुभाष बाबु ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के आह्वान पर 19 मार्च, 1941 को अपना प्रसिद्ध 'समझौता विरोधी सम्मलेन' किया था. हजारीबाग से उनका व्यक्तिगत जुडाव भी रहा. 11 फरवरी, 1940 को सुभाष जी का हजारीबाग आगमन हुआ और एक भव्य शोभायात्रा के पश्चात स्थानीय केशव हॉल में उनका संबोधन भी हुआ था. हजारीबाग स्टेडियम में भी राष्ट्रनायक ने जनता को संबोधित किया था. नेताजी को 1940 में कैद कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में भी रखा गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेल में उनकी एक तस्वीर भी लगे गई थी जिसपर नेताजी के हस्ताक्षर भी थे, जो आजकल गायब है. 

स्थानीय  केशव हॉल 

इतिहास की कई स्मृतियों के साक्षी ये स्थल आज जानकारी और जागरूकता के आभाव में अपने महत्व को खोते जा रहे हैं, मगर स्थानीय बंग समुदाय के प्रयासों से पिछले कई वर्षों से यहाँ एक प्रतीकात्मक 'रंगून मार्च' का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें भागीदारी नई पीढ़ी को इस महानतम से जुडी अपनी विरासत के प्रति एक सन्देश तो दे ही रही है. 

देश के इस अमर सेनानी को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर कोटिशः  नमन.....

Thursday, November 10, 2011

प्रकाश पर्व पर विशेष



बचपन का एक महत्वपूर्ण  हिस्सा बोकारो में बिताने का अवसर मिला.जहाँ हमलोग रहते थे वह एक सिखबहुल क्षेत्र था. इसलिए बचपन से ही सिख मान्यताओं और परिवेश से परिचित तथा प्रभावित रहा. तब गुरु नानक जयंती जैसे पर्वों पर गुरूद्वारे जाने का एक अलग ही अनुभव मिलता रहा मुझे. 84  के दंगों की बालमन पर जो स्मृतियाँ हैं उनपर मणिरत्नम साहब एक और फिल्म बना सकते हैं. तब शायद मैंने सोचा भी नहीं था कि कभी सिख समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण धर्मस्थल ' स्वर्णमंदिर' जाने का भी अवसर मिलेगा. 


पिछला रविवार मेरा लिए एक ऐसा ही महत्वपूर्ण अवसर रहा जब मुझे इस महत्वपूर्ण तीर्थस्थल पर जाने का अविस्मरनीय मौका मिला. 

आज बनारस की देव दीपावली का भी अद्भुत  ही रंग रहेगा.



साथ ही झाड़खंड  के हजारीबाग में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध ' नरसिंह स्थान '  का मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. 


आप सभी को इन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं.  

Wednesday, June 24, 2009

झाड़खंड की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा

जगन्नाथ मन्दिर, रांची
झाड़खंड में रथयात्रा की ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा रही है। यूँ तो पूरे झाड़खंड में ही किसी-न-किसी रूप में रथयात्रा सोल्लास मनाई जाती है, मगर इसमें रांची और हजारीबाग के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलराम के विग्रहों के प्रति आम जनता में अद्भुत श्रद्धा देखी जाती है। आषाढ़ शुक्ल द्वितीय को आयोजित होने वाला यह पर्व रांची में 17 वीं सदी के उत्तरार्ध से मनाया जाता रहा है। इसका शुभारम्भ राजा ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव द्वारा किया गया था। HEC क्षेत्र के एक मनोरम स्थल में पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर यहाँ का एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में मान्यताप्राप्त है।
यहाँ रथयात्रा से जुड़े अनुष्ठानों का आरम्भ ज्येष्ठ पूर्णिमा से ही प्रारंभ हो जाता है, जब तीनों विग्रहों को गर्भगृह से बाहर स्नान मंडप में लाकर महाऔषधि मिश्रित जल से स्नान कराया जाता है। इसके बाद इन्हें पुन: गर्भगृह में स्थापित कर गर्भगृह के पट आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रथमा तक बंद कर दिए जाते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा से अमावस्या तक तीनों विग्रह गर्भगृह में एकांत वास में रहते हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रथमा को विग्रहों का नेत्रदान एवं मंगल आरती होती है। आषाढ़ द्वितीय को तीनों श्रीविग्रह रथ पर सवार हो मौसी बाड़ी के लिए प्रस्थान करते हैं। मौसी बाड़ी में आठ दिनों तक विश्राम के पश्चात नौवें दिन अर्थात एकादशी के दिन मौसी बाड़ी से इन विग्रहों की पुन: वापसी होगी, जिसे 'घुरती रथ यात्रा' कहते हैं।
हजारीबाग में 'सिलवार पहाड़ी' पर 1953 से स्थापित जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा मेले ने यहाँ के धार्मिक आयोजनों में अपना एक अलग ही स्थान बना लिया है।
उड़ीसा में बहुप्रचलित इस परंपरा के झाड़खंड के अलावा देश के अन्य भागों भी से इतनी घनिष्ठता भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक एकीकरण का एक अद्भुत उदाहरण है।
भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलराम जी को इस पावन अवसर पर शत-शत नमन।
तस्वीर- साभार विकीपेडिया
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...