Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts

Tuesday, March 6, 2012

विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली

विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली (25 फरवरी - 4  मार्च) समाप्त हो गया. पुस्तकों से आत्मीयता को शब्दों में तो बांधा नहीं जा सकता, मगर मेले में कुछ नए लोगों से मुलाकात, परिचय और संभावित मित्रता की उम्मीदों के साथ यादगार रहा ये आयोजन. तस्वीरों के माध्यम से एक भ्रमण - 

पुस्तकें ही पुस्तकें...






' पवित्र कुरान ' की मुफ्त प्रतियों का वितरण आकर्षण का केंद्र रहा,  आर्य समाज प्रकाशन की और से 'सत्यार्थ प्रकाश' की प्रति भी मात्र दस रु. में उपलब्ध कराई गई. 
' हिंद युग्म ' के स्टॉल पर प्रसिद्ध ब्लौगर शैलेष भारतवासी 



राजधानी नई दिल्ली के सौ वर्ष पर एक प्रदर्शनी भी...



मेला की थीम - भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पर एक विशेष दीर्घा भी.....





अंतर्राष्ट्रीय  प्रकाशक - 




चंद नामचीन अतिथि भी...



ये तो मात्र एक झलक ही है जो मैं अपने भ्रमण के दौरान जुटा पाया..... 

Friday, January 7, 2011

दिल्ली का आमंत्रण : भारत रंग महोत्सव

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) द्वारा आयोजित नाट्य महोत्सव का 13 वाँ आयोजन 7 – 22 जनवरी 2011 तक नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है. रंगमंचीय कला के प्रोत्साहन और विकास के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय रंगमंच समूह भी साझीदारी निभाते है, जिस वजह से इस आयोजन ने आज एशिया के सबसे बड़े नाट्य उत्सव का रूप ले लिया है.

महोत्सव के आयोजन को और भी सारगर्भिता देने के लिए इस महोत्सव के समानांतर एक और आयोजन की भी रुपरेखा तैयार की जाती है, ताकि रंगमंच के इस अनूठे उत्सव से दिल्ली से बाहर के लोगों को भी जुडने का अवसर उपलब्ध हो सके और रंगमंच के अनुकूल बेहतर समझ और संस्कृति विकसित हो सके. इस बार इस समानांतर आयोजन के लिए चेन्नई को चुना गया है, 11 – से 18 जनवरी 2011 तक नाट्य आयोजन की यह श्रृंखला चेन्नई में भी जारी रहेगी.

हबीब तनवीर के ‘चरणदास चोर’ से दिल्ली में शुभारंभ होने वाले नाट्योत्सव में विविध मंचन स्थलों पर करीब 80 से ज्यादा राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय रंगमंचीय समूहों की प्रस्तुतियों के साक्षात्कार का अवसर उपलब्ध होने वाला है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी NSD के केंद्रीय कार्यालय या वेबसाइट - www.nsd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.

तो चलें - नाट्योत्सव के इस महाआयोजन का लुत्फ़ उठाने ! .....

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...