Showing posts with label सिनेमा. Show all posts
Showing posts with label सिनेमा. Show all posts

Thursday, October 20, 2011

जयपुर की शान - राजमंदिर सिनेमा




पिछले दिनों काफी भागम-भाग के बीच रंग और रण की भूमि राजस्थान के जयपुर जाने की अपनी पुरानी इच्छा को साकार करने का मौका मिला. इस संपूर्ण यात्रा पर एक विस्तृत पोस्ट जल्द ही लाने का प्रयास करूँगा, मगर आज चर्चा करूँगा जयपुर की शान और पहचान में से एक ' राजमंदिर सिनेमा ' की. 

यहाँ रिलीज पहली फिल्म थी 'चरस'
भगवान दास रोड पर स्थित 1976 में निर्मित राजमंदिर सिनेमा ' एशिया का गौरव ' भी कहलाता है. आर्किटेक्ट  
W. M. Naamjoshi द्वारा Art Moderne शैली में निर्मित यह सिनेमा हॉल अपनी सुरुचिपूर्ण आंतरिक साज - सज्जा के लिए विश्वप्रसिद्ध है और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी.



सिनेमा सहित लगभग हर क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियाँ इस छविगृह में फिल्म देखने का आनंद उठा चुकी हैं. सिनेमा देखने को भी एक अनुभव बना देने वाले इस छविगृह के संबंध में कुछ प्रमुख हस्तियों के विचार, जो वहां सहेजे हुए हैं - 

" It is indeed the Proud of India, and we are Proud of it." - B. R. Chopra
" I wish other exhibitors of India learn from Rajmandir how to exhibit a Film." - Raj Kapoor
"... Undoubtedly the Best Theatre in India." - Yash Chopra 
" What a Wonderful Experience ! "- Amitabh Bacchan 
" दर्शनीय "   - श्री अटल बिहारी वाजपेई 



इसे अपना सौभाग्य ही मानूँगा कि इतने व्यस्त कार्यक्रम में भी यहाँ फिल्म देखने का समय निकाल सका, भले इसके लिए ' रास्कल्स ' से ही निपटना पड़ा, मगर कई बार अच्छे सिनेमा हॉल भी फिल्मों को झेले जाने से बचा ले जाते हैं.


राजमंदिर में फिल्म देखना वाकई अपने-आप में एक अनुभव है, और निश्चित रूप से यहाँ आने पर आपको भी इस अवसर से चूकना नहीं चाहिए.


मैं तो यही कहूँगा कि " जयपुर आये और राजमंदिर में फिल्म न देखे, तो क्या खाक जयपुर आये !!! "
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...